शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 46% की भारी गिरावट

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शुद्ध लाभ में 46% गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 259.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 140.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 3,085 करोड़ रुपये से 13% वृद्धि के साथ 3,476.7 करोड़ रुपये, एबिटा 16.9% घट कर 364 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.24% की तुलना में 10.48% रह गया। इसके बाद बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 244.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 242.80 रुपये पर खुला है। सुबह सवा 10 बजे यह 1.60 रुपये या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 246.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख