शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अक्टूबर बिक्री में 7% इजाफा

साल दर साल आधार पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अक्टूबर बिक्री में 7% बढ़त हुई।

अक्टूबर 2016 में कुल 3,56,168 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 7% अधिक 3,82,464 वाहन बेचे। इनमें बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 2,38,781 इकाई के मुकाबले 4% अधिक 2,47,210 इकाई और निर्यात 1,17,387 इकाई की तुलना में 15% बढ़ोतरी के साथ 1,35,254 इकाई रहा। कंपनी ने अक्टूबर में त्योहारी सत्र के मौके पर घरेलू बाजार में 35,657 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, जो 1 महीने में सर्वाधिक बिक्री है। इसके बाद बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,240.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3,277.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 10.05 रुपये या 0.31% की मजबूती के साथ 3,250.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख