शेयर मंथन में खोजें

एनएलसी इंडिया (NLC India) करेगी सौर संयंत्रों की स्थापना

एनएलसी इंडिया (NLC India) रेलवे की जमीन पर सौर संयंत्रों की स्थापना करेगी।

खबरों के अनुसार रेलवे की खाली जगहों पर सौर संयंत्रों लगाने के लिए रेल मंत्रालय और कंपनी के बीच समझौता होना है, जिसके लिए विस्तृत ढाँचा तैयार कर लिया गया है। बता दें कि एनएलएस इंडिया ने अपनी उत्पादन क्षमता 16,673 मेगावाट तक करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से यह 3,990 मेगावाट सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगी। बीएसई में एनएलसी इंडिया का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 99.05 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे यह 0.60 रुपये या 0.61% की बढ़त के साथ 99.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख