शेयर मंथन में खोजें

जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) ने किया निहारिका थ्रेड्स का अधिग्रहण

जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) ने अहमदाबाद में स्थित निहारिका थ्रेड्स की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।

वस्त्रों की कताई, बुनाई और परिष्करण का कोराबार करने वाली निहारिका थ्रेड्स की जिंदल वर्ल्डवाइड ने 10 रुपये मूल कीमत के 70.10 लाख इक्विटी शेयर खरीदे लिये। इस सौदे से निहारिका थ्रेड्स, जिंदल वर्ल्डवाइड की सहायक कंपनी बन गयी है। उधर बीएसई में जिंदल वर्ल्डवाइड का शेयर 1,207.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,210.00 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब सवा 12 बजे यह 2.25 रुपये या 0.19% की मजबूती के साथ 1,210.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख