शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में जोरदार मजबूती

आज आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर भाव में करीब 5% मजबूती आयी है।

हालाँकि शनिवार को घोषित किये गये कंपनी के नतीजे बेहतर खराब रहे। आयनॉक्स विंड को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 46.81 रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। वहीं इसे पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 56.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी दौरान आयनॉक्स विंड की शुद्ध आमदनी 800.17 करोड़ रुपये से 90.1% की गिरावट के साथ 79.5 करोड़ रुपये रह गयी। दूसरी तरफ बीएसई में आयनॉक्स विंड का शेयर 126.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 122.50 रुपये पर खुला और 136.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे यह 6.30 रुपये या 4.97% की मजबूती के साथ 133.15 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख