शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) के शेयर में 6.50% से अधिक तेजी

आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) की दो सहायक कंपनियों की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग का उन्नयन हुआ है।

आदित्य बिड़ला ने बीएसई को बताया है कि इंडियन रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस और आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग आईएनएडी एए+ से आईएनएडी एएए कर दी। रेटिंग एजेंसी ने इन कंपनियों के लिए आईएनडीए1+ लघुअवधि जारीकर्ता रेटिंग की भी पुष्टि की है। उधर बीएसई में आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 193.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 194.10 रुपये पर खुला और 210.00 रुपये के 1 महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे यह 13.05 रुपये या 6.74% की मजबूती के साथ 206.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख