शेयर मंथन में खोजें

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) को मिली केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) को 300 करोड़ रुपये की एक योजना के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है।

सरकार ने कंपनी को गुजरात में दवा उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी दी। अहमदाबाद में स्थित टोरेंट फार्मा की नयी इकाई कलोल तालुक में 57,737 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तैयार होगी। उधर बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 1,315.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,349.90 रुपये पर खुला और 1,365.45 रुपये ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे इसके शेयरों में 3.70 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 1,311.60 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख