शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

बैंक ने 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 405.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 11.4% अधिक 451 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसी दौरान बैंक की कुल आमदनी 4,579.01 करोड़ रुपये से 6.44% इजाफे के साथ 4,874.16 करोड़ रुपये रही। वहीं इसकी एनपीए भी 0.61% सुधर कर 6.67% रही। बेहतर वित्तीय परिणामों से कंपनी के शेयर में शानदार तेजी आयी। बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 347.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 350.00 रुपये पर खुला और 384.40 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंतिम मिनटों में बैंक के शेयरों में 30.80 रुपये या 8.87% की मजबूती के साथ 378.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख