शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से भी अधिक रहा फ्यूचर रिटेल (Future Retail) का शुद्ध लाभ

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के मुनाफे में 108.2% बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में प्राप्त किये 73.6 करोड़ रुपये के मुकाबले फ्यूचर रिटेल ने 153.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,191.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.5% बढ़त के साथ 4,506.3 करोड़ रुपये हो गयी। इसी बीच कंपनी का एबिटा 63.1% बढ़ोतरी के साथ 222.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.69% अधिक 4.9% रहा। उधर बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 526.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 529.00 रुपये के भाव पर खुला। मगर यह सत्र के मध्य में 515.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 2.65 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 523.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख