शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर कमजोर

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में प्राप्त किये 294.41 करोड़ रुपये के मुकाबले अशोक लेलैंड ने 14% अधिक 334.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,642.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 31% बढ़त के साथ 6,046.89 करोड़ रुपये हो गयी। इसी बीच कंपनी का एबिटा 536.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 611.80 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के तिमाही नतीजों को बेहतर निर्यात से काफी सहारा मिला है। दूसरी तरफ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 122.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 122.25 रुपये पर खुला, मगर परिणाम सामने से इसमें गिरावट आयी, क्योंकि आँकड़े शानदार होने के बावजूद बाजार जानकारों के अनुमान के मुताबिक कमजोर रहे। इसके बाद करीब 2.30 बजे अशोक लेलैंड के शेयरों में 4.30 रुपये या 3.52% की कमजोरी के साथ 117.70 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख