शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पेश की पहली टेलीकॉम इन्फ्रा प्रोजेक्ट कम्युनिटी लैब

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भारती की पहली टेलीकॉम इन्फ्रा प्रोजेक्ट (टीआईपी) कम्युनिटी लैब शुरू की है।

भारती एयरटेल फेसबुक, डॉयचे टेलीकॉम, इन्टेल, नोकिया और एसके टेलीकॉम द्वारा शुरू की गयी वैश्विक पहल टीआईपी के शुरुआती सदस्यों में से एक है, जिसे दूरसंचार नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और प्रसारित करने के लिए एक नया दृष्टिकोण बनाने हेतू तैयार किया गया है। एयरटेल की मानेसर (गुड़गाँव) में स्थित आधुनिक उपकरणों से लैस टीआईपी परियोजना के जरिये टेलीकॉम नेटवर्क्स के लिए उन्नतशील समाधान तैयार किये जायेंगे। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 2.10 रुपये या 0.42% की गिरावट के साथ 501.80 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00 रुपये और निचला स्तर 289.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख