शेयर मंथन में खोजें

94% घटा डीएलएफ (DLF) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ (DLF) के मुनाफे में 94% की भारी गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले इस बार कुल आमदनी में 21.3% की गिरावट का इसके मुनाफे पर पड़ा है। डीएलएफ का शुद्ध लाभ 204.6 करोड़ रुपये से घट कर 12.57 करोड़ रुपये और आमदनी 2,225.66 करोड़ रुपये से घट कर 1,751.34 करोड़ रुपये रह गयी। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 22.9% गिरावट के साथ 787 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.28% बढ़ कर 49.6% रहा। दूसरी ओर बीएसई में डीएलएफ का शेयर 3.95 रुपये या 1.86% की कमजोरी के साथ 207.90 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 217.80 रुपये और निचला स्तर 101.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख