शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे अदाणी पावर (Adani Power) के तिमाही नतीजे

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अदाणी पावर (Adani Power) को 292.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 313.05 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी। समान अवधियों में कंपनी की शुद्ध आमदनी 5,576.5 करोड़ रुपये से 11.3% बढ़ कर 6,206.8 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 29.6% वृद्धि के साथ 2,100.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.76% बढ़ कर 33.8% रहा। दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में अदाणी पावर का शेयर 0.40 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 34.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 46.30 रुपये और निचला स्तर 23.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख