शेयर मंथन में खोजें

बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) का मुनाफा 97.8% घटा

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) के मुनाफे में 97.8% गिरावट दर्ज की गयी।

मगर इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 14.4% बढ़ी। बिड़ला कॉर्पोरेशन का शुद्ध लाभ 65.43 करोड़ रुपये से घट कर 1.46 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 1,079.83 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,235.49 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 46.9% वृद्धि के साथ 176.81 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.16% बढ़त के साथ 14.3% रहा। दूसरी ओर बीएसई में बिड़ला कॉर्पोरेशन का शेयर 6.65 रुपये या 0.55% की मजबूती के साथ 1,216.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,228.75 रुपये और निचला स्तर 608.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख