शेयर मंथन में खोजें

बजाज होल्डिंग्स रिजल्ट के बाद क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की राय

करुणा जानना चाहती हैं कि उन्हें बजाज होल्डिंग्स (Bajaj Holdings) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 1,140 रुपये के भाव पर खरीदे थे। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि नतीजों की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन ठीक-ठाक और स्थिर रहा है। बिजनेस में कोई बड़ा नेगेटिव सरप्राइज नहीं दिखता, जिससे कंपनी के फंडामेंटल मजबूत ही माने जा सकते हैं। वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो बजाज होल्डिंग्स एक होल्डिंग कंपनी है और इस नजरिए से इसका मौजूदा वैल्यूएशन थोड़ा सा महंगा कहा जा सकता है। अभी जो प्राइस लेवल करीब 11,000 रुपये के आसपास है, वहां पर वैल्यूएशन डिस्काउंट लगभग 20–22% के दायरे में बनता है। यानी मोटे तौर पर देखा जाए तो इस स्टॉक का फेयर वैल्यू 9,000 रुपये के आसपास माना जा सकता है। हालांकि मौजूदा भाव पर बहुत बड़ा जोखिम नहीं दिखता, लेकिन इसे बहुत सस्ता भी नहीं कहा जा सकता।

आने वाले समय में इसमें तुरंत तेज रैली देखने को मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। बाजार की चाल पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अपसाइड की बात करें तो 12,000 से 12,500 रुपये के आसपास यह फिलहाल रुक सकता है। उससे आगे की तेजी पूरी तरह से बाजार की स्थिति और सेंटीमेंट पर निर्भर करेगी। वहीं डाउनसाइड में 10,000 रुपये के आसपास इसका मजबूत सपोर्ट माना जा सकता है और बहुत ज्यादा खराब स्थिति में 9,000 रुपये तक का लेवल देखा जा सकता है। 9,000 के नीचे तभी जाने की संभावना बनेगी जब कंपनी या बाजार से जुड़ी कोई बड़ी चिंता उभरकर सामने आए।

बजाज होल्डिंग्स मौजूदा स्तरों पर न तो बहुत सस्ता है और न ही बहुत ज्यादा जोखिम भरा। जिन निवेशकों के पास पहले से शेयर हैं, वे इसे होल्ड कर सकते हैं और अगर और जोड़ना हो तो बेहतर होगा कि किसी करेक्शन या गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करें। इस स्टॉक में जितना संभावित डाउनसाइड दिखता है, लगभग उतना ही अपसाइड भी फिलहाल नजर आता है, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से निवेश करने के बजाय संतुलित रणनीति अपनाना समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 10 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख