शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) करेगा 8.23% हिस्सेदारी की बिकवाली

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) अपनी 8.23% हिस्सेदारी की 11,626 करोड़ रुपये में बिकवाली करेगा।

बैंक वारंटों के कंवर्जन पर 2.4% अधिमूल्य के साथ 525 रुपये प्रति के भाव पर इक्विटी शेयर जारी करके 9,063 करोड़ रुपये और 10.2% अधिमूल्य के साथ 565 रुपये प्रति पर वारंट जारी करके 2,563 करोड़ रुपये जुटायेगा। ऐक्सिस बैंक में बैन कैपिटल, कैपिटल इंटरनेशल और एलआईसी निवेश करेंगी। दूसरी ओर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का 544.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 555.20 रुपये पर खुला है। सुबह 9.35 बजे यह 8.95 रुपये या 1.64% की तेजी के साथ 553.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख