शेयर मंथन में खोजें

1,106.8 करोड़ रुपये के घाटे में रही आइडिया सेलुलर (Idea Cellular)

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,106.80 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 90.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 9,300.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.65% की गिरावट के साथ 7,565.5 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी की आमदनी में गिरावट और घाटा होने के कारणों में कॉल शुल्क में 9.9% और मोबाइल डैटा शुल्क में 49.2% की गिरावट होना शामिल है। इसके साथ ही तिमाही दर तिमाही आधार पर आइडिया की प्रति ग्राहक आय भी 141 करोड़ रुपये से 6.6% घट कर 132 करोड़ रुपये रह गयी। दूसरी ओर बीएसई में आइडिया सेलुलर का शेयर 97.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 99.90 रुपये पर खुला, मगर कमजोर नतीजों से इसमें गिरावट आयी। करीब 10.50 बजे यह 3.00 रुपये या 3.09% की कमजोरी के साथ 94.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख