शेयर मंथन में खोजें

नाल्को (Nalco) के मुनाफे में 93% की शानदार वृद्धि

नाल्को (Nalco) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 234 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 93% कम 121 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। नाल्को के मुनाफे में बढ़ोतरी इसकी आमदनी बढ़ने से हुई, जो कि 1,846 करोड़ रुपये से 32.9% बढ़ कर 2,454 करोड़ रुपये हो गयी। इसी दौरान नाल्को का ऑपरेटिंग मुनाफा 172.56 करोड़ रुपये से 94% बढ़त के साथ 334.44 करोड़ रुपये और मार्जिन 9.35% से बढ़ कर 13.63% रहा। दूसरी ओर बीएसई में नाल्को का शेयर 87.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 89.00 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे यह 0.80 रुपये या 0.92% की मजबूती के साथ 87.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख