शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) का शेयर

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

एवरेडी इंडस्ट्रीज ने पैक हुई चाय के कारोबार के लिए अपनी सहायक कंपनी ग्रीनडेल इंडिया के जरिये चाय उत्पादक कंपनी मैकलॉयड रसैल के साथ समझौता किया है। इसी खबर का इसके शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा एवरेडी ने कहा कि यह अन्य चीजों पर अधिक ध्यान देने के कारण अपने पैकेट चाय कारोबार पर ध्यान नहीं दे पा रही। आज एवरेडी का शेयर 350.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 356.00 रुपये पर खुला और 392.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 19.85 रुपये या 5.66% की तेजी के साथ 370.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख