शेयर मंथन में खोजें

प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के जुलाई-सितंबर मुनाफे में 10.7% इजाफा

सालाना आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे और शुद्ध आमदनी में बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में रहे 104.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.7% बढ़त के साथ 115.56 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 622.5 करोड़ रुपये से 5.6% इजाफे के साथ 658 करोड़ रुपये, एबिटा 24% बढ़त के साथ 187 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.23% अधिक 28.5% रहा। इसके बाद 8,729.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8,900.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 78.50 रुपये या 0.90% की बढ़त के साथ 8,808.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख