शेयर मंथन में खोजें

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को मिले 451 करोड़ रुपये के ठेके

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को 451 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को यह ठेके पश्चिमी और दक्षिणी भारत में आवासीय परियोजनाओं, एक शैक्षिक संस्थान में अकादमिक ब्लॉक के निर्माण और कोयला हैंडलिंग प्लांट के लिए सिविल कार्य हेतू मिले हैं। इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 474.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 482.20 रुपये पर खुला और 490.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे जेएमसी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 6.85 रुपये या 1.44% की मजबूती के साथ 481.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख