शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने किया दक्षिण कोरियाई कंपनी से समझौता

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंडई इलेक्ट्रिक के साथ करार किया है।

दोनों कंपनियों ने उल्सन हेडक्वार्टरों में परस्पर कम-मध्यम वोल्टेज प्रोटेक्शन तथा स्विचिंग उपकरणों के अन्वेषण और आपूर्ति के लिए किया है। करार के तहत ही ह्यूंडई, हैवेल्स को कम क्षमता वाले मैग्नेटिक कॉन्ट्रेक्टरों और मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर्स के लिए उत्पादन तकनीक और लाइसेंस भई प्रदान करेगी। बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 509.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 513.70 रुपये पर खुला और 515.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे हैवेल्स के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 509.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख