शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की इकाई ने मिलाया यस बैंक (Yes Bank) से हाथ

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की सहायक कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने यस बैंक (Yes Bank) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने देश में निजी क्षेत्र के पाँचवे सबसे बड़े बैंक के साथ इसके उपभोक्ताओं को विभिन्न जनरल बीमा उत्पादों का वितरण करने के लिए इससे हाथ मिलाया। करार के तहत यस बैंक 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित राज्यों में फैली अपनी 1,040 शाखाओं में रिलायंस जनरल को रिटेल तथा एमएसएमई ग्राहकों तक पहुँचने देगा। दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 428.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 435.10 रुपये पर खुला और 440.80 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद कारोबार समाप्ति के समय रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 3.45 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 432.05 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं यस बैंक का शेयर 5 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 306.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख