शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बेचे 2,69,336 शेयर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 2,69,336 शेयर बेच दिये हैं।

बैंक ने गुरुवार को सूचीबद्ध कंपनी श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन के इन शेयरों को बीएसई पर 18.16 रुपये प्रति के भाव पर बेच दिया। इसके बाद आज बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 333.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 343.25 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 346.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। स्टेट बैंक को मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाने से भी लाभ मिला है। कारोबार के अंत में स्टेट बैंक का शेयर 3.95 रुपये या 1.18% की मजबूती के साथ 337.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं श्री अधिकारी ब्रदर्स का शेयर 0.90 रुपये या 4.96% की कमजोरी के साथ 17.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख