शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मिलाया एरिक्सन से हाथ

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने स्वीडन की टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन के साथ भारत में 5जी इंटरनेट तकनीक की शुरुआत करने के लिए हाथ मिलाया है।

एरिक्सन ने दुनियाभर की 36 टेलीकॉम कंपनियों के साथ करार किया है। भारत में 5जी तकनीक के लिए इसने भारती एयरटेल से समझौता किया। हालाँकि अभी समझौते की वित्तीय जानकारी नहीं बतायी गयी है। बता दें कि एरिक्सन पहले से ही एयरटेल की 4जी सेवा में सहयोगी है। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 493.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 493.00 रुपये पर खुला और 496.40 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 3 बजे एयरटेल के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 492.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख