शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में फिर कब आयेगी तेजी?

मिड और स्मॉल कैप शेयरों की मौजूदा स्थिति को लेकर बाजार में अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। निवेशकों को मन में सवाल है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में फिर कब आयेगी तेजी?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि कुछ बड़े फंड हाउसेज का मानना है कि अब मिड और स्मॉल कैप में पहले जैसी तेजी नहीं रहेगी, लेकिन इस सोच से पूरी तरह सहमत होना जरूरी नहीं है। बाजार में मिड कैप का एक साइकिल अभी भी पेंडिंग माना जा सकता है। जब यह साइकिल आएगा, तो मिड और स्मॉल कैप दोनों में एक तेज़ और आक्रामक बुल रन देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस पर ठोस राय जून तिमाही के बाद ही बनानी बेहतर होगी, क्योंकि उससे पहले बाजार की दिशा पूरी तरह स्पष्ट नहीं होगी।

आने वाले समय को लेकर यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि 2028-29 तक बाजार में एक बड़ी रैली का अंतिम चरण देखने को मिल सकता है। इसी संदर्भ में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स के लिए 61,000 का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है। जब तक मिडकैप इंडेक्स 61,000 के ऊपर मजबूती से क्लोज नहीं करता, तब तक इसमें आगे की तेज़ी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता। टेक्निकल चार्ट्स पर फिलहाल ‘राउंडिंग डबल टॉप’ जैसा पैटर्न बनता दिख रहा है, जो कमजोरी का संकेत देता है। यह पैटर्न वीकली चार्ट से ज्यादा मंथली चार्ट पर और भी साफ दिखाई देता है। इसलिए जब तक यह पैटर्न पूरी तरह ब्रेक नहीं होता, तब तक मिड कैप पर दबाव बना रह सकता है।

स्मॉल कैप इंडेक्स में भी कुछ हद तक इसी तरह की संरचना नजर आ रही है, बल्कि वहां लोअर टॉप का स्ट्रक्चर बनता दिख रहा है, जो थोड़ी ज्यादा कमजोरी की ओर इशारा करता है। आमतौर पर स्मॉल कैप, मिड कैप को फॉलो करता है। इसलिए अगर मिड कैप 61,000 के ऊपर निकलकर मजबूती से बंद होता है, तो स्मॉल कैप में भी उसके बाद सुधार और तेजी देखने को मिल सकती है।

बड़े स्तरों की बात करें तो बाजार के लिए निफ्टी का 26,000 के ऊपर बंद होना और निफ्टी मिडकैप 100 का 61,000 के ऊपर क्लोज करना बेहद जरूरी माना जा रहा है। इन दोनों स्तरों के पार जाने के बाद ही मिड और स्मॉल कैप में एक नए अपट्रेंड की मजबूत पुष्टि होगी। फिलहाल निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए और जून तिमाही के बाद बाजार के संकेतों को देखकर ही मिड और स्मॉल कैप में बड़े फैसले लेने चाहिए।


(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख