शेयर मंथन में खोजें

14.50% से अधिक उछला पूर्वांकरा (Puravankara) का शेयर

पूर्वांकरा (Puravankara) ने 3,200 करोड़ रुपये के निवेश की योजना का ऐलान किया है।

कंपनी निर्माण क्षेत्र में अगले 12-15 महीनों के दौरान इस निवेश से 14 नयी परियोजनाएँ लॉन्च करेगी। इस खबर के आज पूर्वांकरा के शेयर में तीखी उछाल आयी। बीएसई में पूर्वांकरा का शेयर 109.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 109.90 रुपये पर खुला और 129.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.95 रुपये या 14.56% की मजबूती के साथ 125.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख