शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने दिया 524.12 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने सिम्प्लेक्स इन्फ्रा को 524.12 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

एनबीसीसी ने कंपनी को ठेके के जरिये भुवनेश्वर में आईआईटी भुवनेश्वर के लिए विभिन्न इमारतों के निर्माण का कार्य सौंपा है, जिसकी अवधि 15 महीने है। इस खबर से बीएसई में दोनों निर्माण कंपनियों के शेयरों में चमक आयी है। सुबह 9.35 बजे एनबीसीसी का शेयर 3.19% की बढ़त के साथ 273.50 रुपये और सिम्प्लेक्स इन्फ्रा का शेयर 13.76% की जोरदार उछाल के साथ 593.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख