शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) कर सकता है बीमा इकाई को सूचीबद्ध

देश का सबसे बड़ा ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपनी जनरल बीमा इकाई एसबीआई जनरल इंश्योरेंस को सूचीबद्ध कर सकता है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया ग्रुप का साझा उद्यम है। बैंक इसमें अपनी 20% बेच कर 2,500 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है। इससे पहले स्टेट बैंक ने अपनी जीवन बीमा इकाई एसबीआई लाइफ में 8% हिस्सेदारी बेच कर 5,600 करोड़ रुपये जुटाये थे। उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 333.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 334.80 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान अधिकतर समय लाल निशान में बिताने के बाद अंत में यह 2.30 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 330.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख