शेयर मंथन में खोजें

पावर मेक (Power Mech) को मिले विभिन्न कार्यों के लिए ठेके

पावर मेक (Power Mech) को अलग-अलग कार्यों के लिए कुल 381 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें पावर मेक की सहायक कंपनी मैस पावर अरेबिया को सऊदी अरब में 72 करोड़ रुपये, तेलंगाना में ताप बिजली स्टेशन के लिए 125 करोड़ रुपये और यूएई में श्रम ऊर्जा के लिए 4 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। ठेके मिलने की खबर से आज कंपनी के शेयर भाव में बढ़त हुई।
बीएसई में पावर मेक का शेयर 749.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 750.00 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान 803.30 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में यह 24.45 रुपये या 3.26% की मजबूती के साथ 774.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख