शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी ने खरीदी नामीबियाई ब्लॉक में हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी तेल-गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की विदेशी निवेश इकाई ओएनजीसी विदेश (ओवीएल) ने नामीबिया के अपतटीय ब्लॉक में 15% हिस्सेदारी खरीदी है।

ओवीएल ने टुलो ऑयल से ब्लॉक 2012ए में हिस्सेदारी के लिए सौदा अपनी सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश वैंकरनेफ्ट के जरिये किया है। एक अन्य नामीबियाई कंपनी ईको ऑयल ऐंड गैस 32.5% हिस्सेदारी के साथ इस ब्लॉक की संचालक है। उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 180.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 180.20 रुपये के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान 182.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.39% की मजबूती के साथ 180.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख