शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल (Airtel) से जुड़ेंगे टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के उपभोक्ता

इन्ट्रा सर्किल रोमिंग (आईसीआर) करार के तहत आज से टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के उपभोक्ता भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता भारती एय़रटेल (Bharti Airtel) से जुड़ना शुरू करेंगे।

पहले समूह में यूपी (पश्चिम), बिहार और पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता अपना नेटवर्क बदलेंगे, जबकि आने वाले कुछ सप्ताहों में सभी सर्किलों के उपभोक्ता इसी सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह उपभोक्ता एयरटेल नेटवर्क की सभी सुविधाओं का मौजूदा सिमों पर बिना रुके लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इन्हें अपने मौजूदा योजनाओं/पैक लाभ के मुताबिक ही भुगतान करना होगा। भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज ने हाल ही में टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार का एयरटेल के साथ विलय करने के लिए एक समझौते किया है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 498.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 501.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.25 बजे यह 3.15 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 502.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख