शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को मिला फिलिपीनी कंपनी से ठेका

आज रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) के शेयर में 2% से अधिक की तेजी दिख रही है।

फिलीपींस की एलबीसी एक्सप्रेस ने विश्व भर की शाखाओं में अपनी लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंख्ला को एकजुट और स्वचालित बनाने के लिए एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी को कई लाख डॉलर का ठेका दिया है। रैम्को सिस्टम्स के मोबाइल प्लेटफॉर्म फ्रेट-फॉर्वाडिंग के लिए मॉड्यूल्स, कोरियर नियोजन, रेटिंग तथा प्लानिंग शामिल हैं। इस खबर से ही कंपनी का शेयर ऊपर चढ़ा। बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर 418.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 436.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 10.05 रुपये या 2.40% की बढ़त के साथ 428.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख