शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को 119.73 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारत सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य और नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग से अमृत प्रोजेक्ट के तहत जल आपूर्ति सुधार योजना के लिए मिला है, जिसकी अवधि 15 महीनों की है। उधर बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 457.85 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 465.00 रुपये पर खुला और 476.60 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 7.15 रुपये या 1.56% की तेजी के साथ 465.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख