शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) लगायेगी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बोली

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) सरकारी कंपनी ऊर्जा दक्षता सेवा को 9,500 इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति के लिए बोली लगायेगी।

ऊर्जा दक्षता सेवा द्वारा यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह दूसरा चरण होगा। बता दें कि महिंद्रा ने अब तक इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है और आने वाले 2-3 वर्षों में इसकी 600 करोड़ रुपये और निवेश करने की योजना है।
उधर शुक्रवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 14.90 रुपये या 1.05% की मजबूती के साथ 1,434.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,459.50 रुपये तक चढ़ा और 1,141.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख