शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने माँगी फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) से बिलों की प्रति

राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) से बिलों की प्रति देने को कहा है।

एनपीपीए ने कंपनी से गुरुग्राम में अपने अस्पताल में डेंगू के एक मरीज से अधिक पैसे वसूलने के मामले में बिल/इन्वॉयस की कॉपी, मात्रा के विवरण के साथ दी गयी दवाओं का नाम और दवाओं तथा उपभोज्य वस्तुओं की कीमतों का विवरण माँगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार फोर्टिस गुरुग्राम ने जयत सिंह से उनकी मृत बेटी अद्या के इलाज हेतू 16 लाख रुपये वसूले, जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए एनपीपीए यह कदम उठाया। एनपीपीए ड्रग प्राइज कंट्रोल ऑर्डर, 2013 के तहत विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर जाँच और कार्रवाई कर सकती है।
उधर शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 6.55 रुपये या 5.04% की मजबूती के साथ 138.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 230.90 रुपये तक चढ़ा और 123.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख