शेयर मंथन में खोजें

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने आवंटित किये वाणिज्यिक पत्र

दवा कंपनी टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने वाणिज्यिक पत्र आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 6 महीनों की परिपक्वता अवधि वाले कुल 300 करोड़ रुपये के पत्र आवंटित किये, जिन्हें सूचीबद्ध नहीं किया जायेगा। इन वाणिज्यिक पत्रों पर 6.85% कूपन दर है। दूसरी तरफ शुक्रवार को टोरेंट फार्मा का शेयर 1,280.75 रुपये पर खुल कर अंत में सपाट 1,280.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,572.10 रुपये तक चढ़ा और 1,143.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख