शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी (NIIT) की सहायक कंपनी हुई बंद

एनआईआईटी (NIIT) की नीदरलैंड्स में स्थित कंपनी सहायक कंपनी एनआईआईटी एंटिल्स बंद हो गयी है।

एनआईआईटी ने बीएसई को जानकारी दी 22 अगस्त को कंपनी के बोर्ड ने सहायक कंपनी को बंद करने (Dissolve) की मंजूरी दी थी। इसी प्रक्रिया में अब कुराकाओ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने पत्र जारी करके एनआईआईटी एंटिल्स के बंद होने का ऐलान किया है। दूसरी तरफ शुक्रवार को एनआईआईटी का शेयर 1.20 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 101.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 118.85 रुपये तक चढ़ा और 71.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख