शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कर्नाटक में शुरू की वोल्ट सेवा

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कर्नाटक में अपनी वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) सेवा शुरू की है।

4जी इंटरनेट पर चलने वाली एयरटेल की वोल्ट सेवा से उपभोक्ता तेज कॉल सेट-अप समय के साथ दो राज्यों के बीच एचडी क्वालिटी वॉयस कॉल्स कर सकेंगे। एयरटेल की इस सुविधा का 4जी/एलटीई मोबाइल उपकरणों पर एयरटेल की ही 4जी सिम के साथ लाभ उठाया जा सकता है। वोल्ट के उपयोग पर किसी प्रकार का अतिरिक्त डैटा शुल्क नहीं लिया जायेगा। वोल्ट के माध्यम से की जाने वाली कॉलों पर मौजूदा प्लैन या पैक के तहत ही शुल्क वसूला जायेगा।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 495.70 रुपये के मुकाबले 490.00 रुपये पर खुला। डेढ़ बजे तक लाल निशान में रहने के बाद इसमें मजबूती। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 497.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख