शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 14.1% इजाफा

नवंबर 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल बिक्री 14.1% अधिक रही।

कंपनी की कुल बिक्री 1,35,550 इकाई की तुलना में 1,54,600 इकाई रही। इनमें घरेलू बाजारों में कंपनी ने 1,26,325 वाहनों से 15.0% अधिक 1,45,300 वाहन बेचे, जबकि 9,225 वाहनों के मुकाबले 0.8% ज्यादा 9,300 वाहनों का निर्यात किया। देश के भीतर मारुति के यात्री वाहनों की बिक्री भी 1,26,220 इकाई से 14.3% बढ़ोतरी के साथ 1,44,297 इकाई रही। बिक्री बढ़ने की खबर से मारुति सुजुकी के शेयर ने नया उच्चतम स्तर छुआ।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,602.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 8,645.25 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 8,695.00 रुपये तक चढ़ा। दोपहर 1 बजे के आस-पास यह शेयर 66.70 रुपये या 0.78% की तेजी के साथ 8,669.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख