शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) हरे निशान में

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने नवंबर 2017 के बिक्री नतीजे घोषित कर दिये हैं।

साल दर साल आधार पर महिंद्रा की नवंबर बिक्री 18% बढ़ी है। नवंबर 2016 में बेचे गये कुल 32,564 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2017 में कंपनी ने 38,570 वाहन बेचे। इनमें महिंद्रा की घरेलू बिक्री 29,869 इकाई से 21% बढ़ कर 360,39 इकाई रही, जबकि निर्यात 2,695 इकाई से 6% घट कर 2,531 इकाई रह गया। उधर बीएसई में महिंद्रा का शेयर 1,410.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,411.20 रुपये पर खुला और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में 1,427.50 रुपये और 1,410.50 रुपये के किनारों तक गया। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.03% की नाम मात्र बढ़त के साथ 1,410.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख