शेयर मंथन में खोजें

ट्रेक्टर बिक्री में बढ़त के बावजूद एस्कॉर्ट्स (Escorts) का शेयर कमजोर

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के शेयर में आज 4% से अधिक गिरावट आयी है।

हालाँकि कंपनी की नवंबर ट्रेक्टर बिक्री में 6.5% बढ़त दर्ज की गयी। एस्कॉर्ट्स द्वारा घोषित नतीजों में बताया गया है कि कंपनी ने नवंबर 2016 में बेचे गये 4,806 ट्रेक्टरों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 5,119 ट्रेक्टर बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 4,698 इकाई से 5.2% बढ़ कर 4,941 इकाई रही, जबकि निर्यात 108 इकाइयों की तुलना में 64.8% उछल कर 178 इकाई रहा।
उधर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 717.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 729.50 रुपये पर खुला और 738.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 30.55 रुपये या 4.26% की कमजोरी के साथ 686.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख