शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) जुटायेगा 1,000 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने क्यूआईपी के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैंक का आईपीओ इश्यू सोमवार से खुल गया है, जिसमें 26.89 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस रखा गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी पिछले वित्त वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट में एफपीओ/राइट्स इश्यू/क्यूआईपी के माध्यम से वित्त जुटाने के पहले ही संकेत दे दिये थे।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 26.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 26.25 रुपये पर खुला और 26.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। बाजार में गिरावट के बीच करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 26.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख