शेयर मंथन में खोजें

बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बाजार में गिरावट के बावजूद आज मिथाइल और एथिल अमाइन की उत्पादक बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

उद्यम, ऊर्जा एवं श्रम मंत्रालय, मुम्बई ने कंपनी की 296 करोड़ रुपये मूल्य वाली एमआईडीसी चिंचोली, सोलापुर में स्थित परियोजना को 'मेगा स्टेटस' मिला है, जिससे कंपनी को कई रियायतें मिलेंगी।
बीएसई में बालाजी एमाइंस का शेयर 632.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 640.00 रुपये पर खुला और 674.45 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। बाजार में गिरावट के बीच करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 22.25 रुपये या 3.52% की मजबूती के साथ 654.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख