शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने किये शेयर आवंटित

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने 1,29,858 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों में से कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2015 प्लान ए के तहत 54,990 और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2015 प्लान बी के अंतर्गत 74,868 इक्विटी शेयर आवंटित किये। शेयरों के आवंटन से बैंक की चुकता शेयर पूँजी 2,85,49,31,120 रुपये से बढ़ कर 28,56,22,970 रुपये हो गयी। उधर बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 687.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 680.00 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 697.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 5.70 रुपये या 0.83% की कमजोरी के साथ 681.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख