शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लक्स इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, अरविंदो फार्मा, डालमिया भारत और एलऐंडटी फाइनेंस

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें लक्स इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा, डालमिया भारत और एलऐंडटी फाइनेंस शामिल हैं।

लक्स इंडस्ट्रीज - सालाना आधार पर लक्स इंडस्ट्रीज की तिमाही आमदनी में 15% और शुद्ध लाभ में 22% गिरावट आयी।
सन फार्मा - सन फार्मा को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
अरबिंदो फार्मा - कंठदाह के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एक दवा के लिए कंपनी को यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी।
एस्कॉर्ट्स - इंडिया-आरए ने कंपनी की लंबी अवधि की रेटिंग बढ़ा कर ए+ और छोटी अवधि की रेटिंग अपग्रेड करके ए1+ कर दी है।
एमटेक ऑटो - कंपनी ने इडेलवाइज की सहायक कंपनी ईसीएल फाइनेंस से 100 करोड़ रुपये का अंतरिम प्राप्त किया।
लैंको इन्फ्राटेक - कंपनी चार नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों को बेचने की योजना बना रही है।
डालमिया भारत - डालमिया भारत ने बिनानी के लिए बोली लगाने के लिए पिरामल बेन फंड के साथ हाथ मिलाया।
शिल्पा मेडिकेयर - कंपनी को यूएसएफडीए से अपने तेलंगाना स्थित संयंत्र के लिए 10 अवलोकन मिले।
एलऐंडटी फाइनेंस - एलऐंडटी फाइनेंस गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख