शेयर मंथन में खोजें

डिश टीवी (Dish TV) को इस बार हुआ घाटा

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में डिश टीवी (Dish TV) को 17.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में डिश टीवी 69 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 779.3 करोड़ रुपये से 3.9% घट कर 748.6 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ही कंपनी का एबिटा 18.7% घट कर 216.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 34.5% की तुलना में 28.9% रह गया। उधर बीएसई में डिश टीवी का शेयर मंगलवार के 80.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 79.15 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के बावजूद डिश टीवी शुरुआती घंटे में ही हरे निशान में आ गया है। सुबह सवा 10 बजे के आस-पास यह 0.55 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 81.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख