शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) के मुनाफे में 23.51% इजाफा

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले अतुल ऑटो (Atul Auto) का शुद्ध लाभ 23.51% अधिक रहा।

कंपनी का मुनाफा 13.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.97 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी बिक्री 142.70 करोड़ रुपये से 11.35% बढ़ोतरी के साथ 158.90 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही परिणामों से अतुल ऑटो के शेयर में भी मजबूती आयी है। उधर बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर मंगलवार के 423.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 425 रुपये पर खुला है। सुबह 10.35 बजे के आस-पास बाजार में कमजोरी के बावजूद अतुल ऑटो 1.55 रुपये या 0.37% की मजबूती के साथ 424.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख