शेयर मंथन में खोजें

द बाइक हॉस्पिटेलिटी (The Byke Hospitality) ने किया तीन नये होटलों का अधिग्रहण

द बाइक हॉस्पिटेलिटी (The Byke Hospitality) ने तीन नये होटलों और रिजॉर्ट का अधिग्रहण कर लिया है।

इन होटलों में शिमला में 35 कमरों वाला द बाइक नेचर विलास, कोवलम में 42 कमरों वाला द बाइक पूजा समुद्र और माथेरन में 63 कमरों वाला द बाइक ब्राइटलैंड्स रिजॉर्ट शामिल हैं। सकारात्मक खबर का कंपनी के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।
बीएसई में द बाइक हॉस्पिटेलिटी का शेयर मंगलवार के 171.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 172.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10.50 बजे के आस-पास बाजार में कमजोरी के बीच द बाइक हॉस्पिटेलिटी 4.00 रुपये या 2.34% की कमजोरी के साथ 167.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख