शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण टूटा शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) का शेयर

आज शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) के शेयर में करीब 4% की गिरावट चल रही है।

शिल्पा मेडिकेयर ने बीएसई को जानकारी दी कि कंपनी को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से अपनी तेलंगाना स्थित एसईजेड फॉर्मुलैशन इकाई के संबंध में 10 अवलोकन मिले हैं। इनमें से 7 कार्यप्रणाली में सुधार और 3 विश्लेषणात्मक विनिर्देश, परीक्षण प्रक्रिया और विधि सत्यापन से संबंधित हैं।
बीएसई में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर मंगलवार के 635.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 605.60 रुपये पर खुला और 599.25 रुपये तक गिरा। करीब 11.10 बजे शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 25.15 रुपये या 3.96% की कमजोरी के साथ 610.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख